फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: इग्नू अध्ययन केंद्र की समन्वयक बनीं प्रो. वंदना

Sat, 04 May 2024 02:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज स्थित इग्नू के अध्ययन केंद्र का समन्वयक प्रोफेसर वंदना शर्मा को बनाया गया है। उन्हें यह जिम्मेदारी प्रोफेसर कमल कुमार सक्सेना के सेवानिवृत्त होने के बाद दी गई है। शुक्रवार को प्राचार्य प्रोफेसर ओपी राय के समक्ष उन्होंने कार्यभार ग्रहण किया। प्रो. वंदना ने कहा कि अधिक से अधिक संख्या में विद्यार्थियों को इग्नू के पाठ्यक्रमों में सम्मिलित करने का प्रयास किया जाएगा। नई शिक्षा नीति आने के बाद विद्यार्थी एक साथ दो डिग्री प्राप्त कर सकते हैं। इसमें से एक संस्थागत और दूसरी दूरस्थ शिक्षा से होनी चाहिए। इस दौरान प्रो. मनमीत कौर, प्रो. नीलम गुप्ता, प्रो. अर्चना गिरी, डॉ. रमेश त्रिपाठी, डॉ. प्रियंक मल्होत्रा उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

-
बरेली कॉलेज में शुरू हुईं कौशल विकास की कक्षाएं

फोटो

बरेली। बरेली कॉलेज में युवाओं का कौशल विकास करने के लिए शुक्रवार को कक्षाएं शुरू हुईं। इसमें सोलर परियोजना और हेल्थ एवं वेलनेस से संबंधित प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कॉलेज को इस वर्ष प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत स्किल संबंधित प्रशिक्षण के लिए चयनित किया गया है। युवाओं को यहां सोलर परियोजना, योग एवं वेलनेस का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। योजना की समन्वयक प्रो. वंदना शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में 120 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें