फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शहीदाने कर्बला के सोयम पर निकाला जुलूस-ए-अलम

Wed, 09 Jul 2025 01:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सेंथल। शहीदाने कर्बला का सोयम मंगलवार को पूरी अकीदत के साथ मनाया गया। या हुसैन की सदाओं के बीच जब इमामबाड़ा कला से जुलूस-ए-अलम निकला तो हर आंख नम हो गई। कर्बला में लोगों ने रोशनी करके दुआएं मांगी। सुबह से शुरू हुआ मजलिसों का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। घरों और मोहल्लों में अकीदतमंदों ने नजर नियाज का आयोजन किया।
विज्ञापन

मंगलवार को कर्बला में सुबह से हजरत इमाम हुसैन के चाहने वाले पहुंचना शुरू हो गए। रात होते-होते कर्बला में अकीदतमंदों की भीड़ जमा हो गई। महिलाएं भी बड़ी संख्या में पहुंचीं। शिया समुदाय में सुबह से ही नियाज-नजर और मजलिसों का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर रात तक चलता रहा। इमामबाड़ा बुखारी, इमामबाड़ा चूड़ीवालान, इमामबाड़ा खुर्द, इमामबाड़ा बुखारी, इमामबाड़ा जुल्फिकार हसनैन, इमामबाड़ा हैदरी, इमामबाड़ा मोहल्ला चौधरी, इमामबाड़ा दरे हुसैन, इमामबाड़ा गुलशन अली, इमामबाड़ा काजमैन, इमामबाड़ा गड़ी में मजलिसें हुईं।
इमामबाड़ा कला में आयोजित मजलिस को अश्जे रजा जैदी ने खिताब कर शहीदाने कर्बला की शहादत को बयान किया। मजलिस के बाद अंजुमन असगरिया के नेतृत्व में जुलूस-ए-अलम उठा। जुलूस या हुसैन की सदाओं के बीच कर्बला पहुंचा। इसके बाद कर्बला में मजलिस आयोजित हुई जिसमें शहीदाने कर्बला की शहादत का जिक्र किया गया।
विज्ञापन

मजलिस के बाद जुलूस वापस इमामबाड़ा कला के लिए रवाना हुआ। जुलूस के बजरिया मार्ग पर पहुंचने पर अंजुमन असगरिया के सदस्यों ने जंजीर और कमा का मातम किया गया। इस दौरान अल्वी जैदी, फरोग हैदर, शीराज हैदर, महवर अब्बास आदि मौजूद रहे।

सेंथल कांवड़िया दल ने लगाई सबील

शहीदाने कर्बला के सोयम पर मंगलवार को कर्बला में आए जायरीनों के लिए सेंथल कांवड़िया दल की ओर से चाय की सबील लगाई गई। इस दौरान राहुल गुप्ता मोनू, अनुभव शर्मा, उमाकांत जोशी, पारस गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें