फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: समस्याएं आबाद, आश्वासन की चाशनी पर फिसल रही फरियाद

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। खराब सड़कों पर शहरी हिचकोले खा रहे हैं। जलभराव लोगों की राह रोक रहा है। नगर निगम के समाधान दिवस में शिकायतें दम तोड़ रही हैं, पर उनका समाधान नहीं हो पा रहा है। आश्वासन देकर फरियादियों को लौटाया जा रहा है। लोगों का इंतजार बढ़ता जा रहा है, पर मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को नगर निगम के समाधान दिवस में पहुंचीं राजीवनगर निवासी ममता ने बताया कि कई साल पहले सीवर लाइन बिछाने के लिए उनकी गली में खोदाई की गई। तब से सड़क क्षतिग्रस्त पड़ी है। मोहल्ले के लोग नगर निगम कार्यालय में दो बार शिकायत कर चुके, पर सिर्फ आश्वासन ही मिला। संजयनगर में जोशी वाली गली और पीपल वाली गली खस्ताहाल हैं। मुंशीनगर निवासी ज्योति गुप्ता ने बताया कि सड़क पर जलभराव की समस्या है। समाधान के लिए तीन साल से दौड़ रही हूं। अब तक आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं मिला। ब्यूरो
ये मामले भी आए
- बजरंग स्टेट कॉलोनी से आए लल्लन सिंह आदि ने बताया कि 11.95 लाख रुपये की लागत से मोहल्ले में सीसी टाइल्स लगनी थीं और नाली का निर्माण होना था, लेकिन ठेकेदार ने काम अधूरा छोड़ दिया। जेई से बात की तो सिर्फ आश्वासन मिला।
विज्ञापन

- बेनीपुर चौधरी में दुर्गा मंदिर वाला रास्ता कुछ लोगों की ओर से बाधा डाले जाने की वजह से नहीं बन पा रहा है। मोहल्ले के विनोद कुमार गुप्ता ने बाधा डाल रहे लोगों पर कार्रवाई और सड़क का निर्माण कराए जाने की मांग उठाई।
- नैनीताल रोड पर स्थित गायत्री कॉलोनी के मुख्य नाले की जलनिकासी का इंतजाम नहीं है। इससे कॉलोनी में पानी भर जाता है। यहां की बृजबाला शर्मा ने बताया कि पहले भी मांग की थी, लेकिन जलनिकासी का इंतजाम नहीं हो सका।

नगर आयुक्त ने मांगी रिपोर्ट
नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बीते समाधान दिवसों में आईं शिकायतों के निस्तारण की हकीकत परखने के लिए सभी विभागाध्यक्षों से रिपोर्ट मांगी है। इसके बाद जिम्मेदारी तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें