फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पीडब्ल्यूडी ने शासन को भेजी 2726 करोड़ की कार्ययोजना

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जनप्रतिनिधियों की ओर से मिले नए प्रस्तावों को शामिल करते हुए पीडब्ल्यूडी ने 2726 करोड़ की संशोधित कार्ययोजना शासन को भेजी है। पहले 2590 करोड़ की कार्ययोजना बनाई गई थी। नए प्रस्तावों की वजह से इसमें 136 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। स्वीकृति और बजट मिलने पर सड़कों और पुलों का निर्माण कराया जाएगा। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता भगत सिंह ने बताया कि कार्ययोजना विभाग के मुख्यालय को भेज दी गई है। अब तकनीकी और वित्तीय आकलन के साथ जनप्रतिनिधियों की प्राथमिकताओं के आधार पर मंजूरी मिलने की प्रक्रिया जल्दी ही शुरू होगी। तब तक बारिश का मौसम भी बीत जाएगा और नए काम शुरू हो सकेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें