बरेली। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में शनिवार को जूनियर बालक वर्ग अंडर- 16 जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया। इसमें शहर के 50 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
इसमें 44 से 46 भार वर्ग में प्रियांशु पहले, उत्कर्ष दूसरे व अनुराग ओझा तृतीय स्थान पर रहे। 46 से 48 किलो भार वर्ग में आदित्य यादव प्रथम, प्रियांशु गंगवार द्वितीय व विकास पाल तृतीय स्थान पर रहे। 48 से 50 किलों भार वर्ग में कुनाल पहले, शिवम दिवाकर दूसरे व जय गंगवार तीसरे स्थान पर रहे। 50 से 52 किलो भार वर्ग में विवेक ने पहला, अनिल कुमार ने दूसरा, निलेश सिंह ने तीसरा स्थान जीता। 52 से 54 भार वर्ग में संजीव प्रथम, विशेष मौर्य द्वितिय, जीतू सिंह दिवाकर तृतीय स्थान पर रहे। 70 से 75 भार वर्ग में अनमोल पांडे पहले, चंद्र मोहन द्वितीय व रौनक तृतीय स्थान पर रहे। निर्णायक की भूमिका में धमेंद्र सिंह यादव, विजयवीर, मोहम्मद ताजीम, पुष्पेंद्र, अभिनव भारद्वाज, अंजू यादव रहे। इस दौरान आरएसओ जितेंद्र यादव, राजेश कुमार यादव, शिल्पा, मीनू पांडे आदि मौजूद रहे। संवाद