कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा।
- फोटो : amar ujala
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को योगी सरकार पर निशाना साधा है। प्रियंका ने कहा कि उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा के हालात बहुत खराब हैं। उन्होंने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से यूपी में महिला सुरक्षा की स्थिति की गंभीरता को समझने और इस पर संज्ञान लेने का आग्रह किया है।
प्रियंका ने लखीमपुर खीरी में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना पर भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल पटेल को संबोधित करते हुए ट्वीट किया, यूपी में महिला सुरक्षा के हालात बहुत खराब हो चुके हैं। लखीमपुर की एक लड़की ऑनलाइन फॉर्म भरने जा रही थी। दुष्कर्म के बाद उसकी नृशंस हत्या हो गई। उत्तर प्रदेश में ऐसा अब रोज हो रहा है। आशा है आप इसकी गंभीरता समझेंगी और संज्ञान में लेंगी। ब्यूरो