उसे लापता देखकर जेल कर्मियों के होश उड़ गए। काफी देर तक अंदरखाने ही वह उसकी तलाश करते रहे। पता न चलने पर वरिष्ठ जेल अधीक्षक अविनाश गौतम को जानकारी दी गई। उन्होंने इज्जतनगर थाना प्रभारी धनंजय पांडेय को इस बारे में बताया।
कई टीमें तलाश में जुटी
पुलिस की कई टीम हरपाल की तलाश में लगी हैं। मदद के लिए जेल का स्टाफ भी साथ लगाया गया है। पुलिस उसके घर भी दबिश देने गई है। जेल प्रशासन के अधिकारी लापरवाही के लिए जिम्मेदार स्टाफ पर कार्रवाई की रूपरेखा बना रहे हैं।
एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि हरपाल नाम का सजायाफ्ता कैदी सेंट्रल जेल के फार्म हाउस से गच्चा देकर फरार हो गया है। जेल प्रशासन के सुरक्षाकर्मी ही उस वक्त मौके पर थे। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। इस मामले में जेल प्रशासन की ओर से ही रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।