फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगों के निशाने पर अफसर: बरेली DM की बनाई फर्जी आईडी, पहले भी दो बार हो चुकी है ठगी; कार्रवाई के निर्देश

Thu, 10 Oct 2024 07:46 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बरेली के जिलाधिकारी की एक बार फिर फर्जी फेसबुक आईडी का खुलासा हुआ है। आरोपी डीएम की आईडी से लोगों को रिक्वेस्ट भेज रहे हैं। मामले के संज्ञान में आने पर डीएन ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की फर्जी फेसबुक आईडी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के जिलाधिकारी की एक बार फिर फर्जी फेसबुक आईडी का खुलासा हुआ है। आरोपी डीएम की आईडी से लोगों को रिक्वेस्ट भेज रहे हैं। मामले के संज्ञान में आने पर डीएन ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन


साइबर ठगों ने एक बार फिर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की फर्जी फेसबुक आईडी बना दी। इसके बाद उसने कई लोगों को रिक्वेस्ट भेजनी शुरू कर दी। इसकी जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी ने लोगों से रिक्वेस्ट रिजेक्ट करने और इसकी शिकायत फेसबुक पर करने की अपील की।

जिलाधिकारी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर फर्जी आईडी बनाए जाने की जानकारी साझा की। साथ ही, फर्जी अकाउंट के लिंक भी शेयर किए हैं ताकि लोग उसे देख सकें और उसे ब्लॉक कर दें।
विज्ञापन


उन्होंने किसी भी तरह की अनुचित मांग पूरी न करने और लोगों से कोई अभिवादन आदि बातचीत न करने की अपील की है। प्रकरण में विधिक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा साइबर थाना में शिकायत दर्ज हुई है। बता दें कि जिलाधिकारी सोशल मीडिया पर विभागीय बैठक, विकास कार्य, कार्रवाई समेत जागरूकता संबंधी नियमित पोस्ट करते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें