फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जान की कीमत पर बना रहे सेहत...खतरों के बीच हो रही सुबह की सैर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सेहत बनाने के लिए सुबह की सैर करने की आदत शहरवासियों के लिए खतरे का सबब बन रही है। पीलीभीत व बीसलपुर मार्ग पर पार्कों का अभाव होने के कारण लोग सड़कों पर ही मॉर्निंग वॉक करते हैं। सड़क किनारे फुटपाथ, सफेद पट्टी गायब हैं। सुबह इन मार्गों पर तेज रफ्तार से गुजरने वाले वाहन हादसे का कारण बन सकते हैं। सड़क किनारे टहलते समय लोगों को हर वक्त पीछे से आने वाले वाहनों से खतरे का अंदेशा बना रहता है।
विज्ञापन

पीलीभीत मार्ग पर कृष्णानगर, फाइक एन्क्लेव, कटरा चांद खां, महानगर कॉलोनी, सनसिटी विस्तार, तुलसीनगर कॉलोनी, परवानानगर, आनंद विहार कॉलोनी, शांति विहार, राजेंद्रनगर व बीसलपुर रोड पर ग्रीनपार्क, ग्रेटर ग्रीनपार्क, पवन विहार कॉलोनियों में लोगों के पास सुबह टहलने के लिए कोई सुरक्षित और व्यवस्थित स्थान नहीं है। कॉलोनियों में अगर छोटा पार्क है तो वह टहलने लायक नहीं है। ऐसे में सुबह पीलीभीत व बीसलपुर मार्ग पर ही लोग टहलते हैं। सड़क किनारे पर्याप्त जगह व फुटपाथ नहीं होने से उन्हें वाहनों के बीच से निकलना पड़ता है।

लोग बोले- जरा सी चूक पड़ सकती है भारी
स्वस्थ रहने के लिए सुबह टहलना जरूरी है, लेकिन इसके लिए सुरक्षित जगह नहीं है। मुख्य मार्ग पर कई वाहन तेज रफ्तार से गुजरते हैं। ऐसे में टहलते वक्त जरा सी चूक जान पर भारी पड़ सकती है। - होरीलाल, कटरा चांद खां
विज्ञापन

नगर निगम और बीडीए को आबादी के विस्तार के साथ ही शहर में पार्क और वॉकिंग ट्रैक विकसित करने पर भी ध्यान देना चाहिए, ताकि लोगों को सेहत बनाने के लिए अपनी जान जोखिम में न डालनी पड़े। - रोहन लाल, नवादा शेखान
सड़कों से सफेद पट्टी तक गायब हैं। नतीजा, कोहरे के दौरान तेज गति से गुजरने वाले वाहनों व मार्निंग वाकर्स दोनों के लिए खतरा बना रहता है। पीलीभीत रोड पर पार्क नहीं हैं, जबकि यहां काफी आबादी रहती है। - डाॅ. यूपी सिंह, नवादा शेखान
स्मार्ट सिटी के नाम पर बजट खर्च किया जा रहा है, लेकिन फुटपाथ गायब हैं। सड़क किनारे असमतल जगह है। अस्पताल वालों ने सड़क किनारे सरकारी भूमि पर पार्किंग बना रखी है। इससे भी लोगों को टहलने में समस्या होती है। - मेहरबान, पवन विहार

कॉलोनियों में पार्क बनाए जाते हैं। खाली जमीन होने पर पार्षद प्रस्ताव देते हैं, तब आगे की कार्यवाही की जाती है। सड़क किनारे फुटपाथ व सफेद पट्टी विकसित करने के लिए नोडल विभाग को ध्यान देना चाहिए। पार्क की समस्या के समाधान के लिए प्रयास किया जाएगा। - संजीव कुमार मौर्य, नगर आयुक्त
अभी कुछ दिनों पहले पीलीभीत मार्ग को पीडब्ल्यूडी ने बीडीए को हैंडओवर किया है। इस पर सिक्सलेन निर्माण के साथ ही अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करा दिया जाएगा। - लवकेश कुमार, अधिशासी अभियंता, बीडीए
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें