फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान हत्याकांडः मुखबिरी करने वाली महिला भी भेजी गई जेल

विज्ञापन
ग्वालियर में महिला का अधजला शव बरामद - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

साजिश का माना दोषी, पूर्व प्रधान रतनलाल और उसका बेटा अभी हिरासत में

बरेली। परगवां के प्रधान इश्हाक हत्याकांड में मुखबिरी करने वाली महिला आशिया को साजिश में दोषी मानते हुए जेल भेज दिया गया है, जबकि पूर्व प्रधान रतनलाल और उसका बेटा राहुल अभी पुलिस हिरासत में है।
विज्ञापन

कैंट के गांव परगवां निवासी नवनिर्वाचित प्रधान इश्हाक की 20 मई की शाम ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी गई थी। हमले में इश्हाक की पत्नी शकीना भी घायल हुई थी। मामले में आरोपी पूर्व प्रधान मोहर सिंह, उसके बेटे अनुुराग, दामाद भगवत पटेल, रोहित और लोकेश को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। एक अन्य आरोपी पूर्व प्रधान रतनलाल और उसके बेटे राहुल अभी हिरासत में हैं। पुलिस उनकी पूरे मामले में भूमिका तलाश रही है। प्रधान इश्हाक के घर से निकलने की मुखबिरी करने वाली परगवां की महिला आशिया को भी रविवार को जेल भेज दिया गया है। इंस्पेक्टर राजीव सिंह ने बताया कि उसे साजिश रचने में दोषी माना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें