पिछले एक सप्ताह से बढ़ी लापरवाही, 12 बजे के बाद भी खुल रहीं दुकानें
बरेली। शहर में कोविड गाइड लाइन के मुताबिक 11 बजे तक ही दुकानें खुल सकती है, लेकिन श्यामगंज, कुतुबखाना, बड़ा बाजार समेत कई जगहों पर 12 बजे तक भीड़भाड़ देखी जा रही है।
शहर में खासकर पिछले तीन दिनों से हालात बने हुए हैं। बाजारों में बेशुमार भीड़ के साथ ही ई रिक्शा और टेंपो भी पहले की तुलना में अधिक दिखाई देने लगे हैं। श्यामगंज फल मंडी पहले हर हाल में 11 बजे तक बंद हो जाया करती थी, लेकिन अब 12 बजे तक यहां दुकानें खुली रहती हैं। यही हाल श्यामगंज बाजार का है। कुछ दुकानदार 12 बजे के बाद भी यहां दुकानें खोल रहे हैं। कुतुबखाना, बड़ा बाजार, सिविल लाइंस में भी कुछ यही स्थिति बनी हुई है।