फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नाग पंचमी पर देवी को खून चढ़ाने की परंपरा... पुजारी ने चाकू से रेता अपना गला; दिल दहलाने वाली घटना

Sun, 11 Aug 2024 01:07 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत

सार

पीलीभीत के बीसलपुर के दियोरिया क्षेत्र के गांव टेहरी में नाग पंचमी पर मंदिर में खून चढ़ाने की परंपरा का निर्वहन करने के प्रयास में पुजारी गंभीर रूप से घायल हो गया। उनकी जान पर बन आई।
विज्ञापन
Priest - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के बीसलपुर के दियोरिया क्षेत्र के गांव टेहरी में नाग पंचमी पर मंदिर में खून चढ़ाने की परंपरा का निर्वहन करने के प्रयास में पुजारी गंभीर रूप से घायल हो गया। उनकी जान पर बन आई।
विज्ञापन


गांव टिहरी निवासी नन्हेलाल गांव के ही एक मंदिर में पुजारी है। नन्हेलाल प्रत्येक वर्ष नाग पंचमी पर मंदिर में देवी की मूर्ति पर अपने शरीर का कुछ खून निकालकर चढ़ाते हैं। इसी क्रम में नन्हेलाल ने शुक्रवार को देर रात मंदिर में पुरानी परंपरा का निर्वहन करने के लिए चाकू से अपना गला रेता। 

उनका इरादा था कि थोड़ा खून निकलने पर उसे देवी पर चढ़ा देंगे। धोखे में गला काफी ज्यादा कट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी गई तो उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्हें भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर चंदन सिन्हा ने बताया कि नन्हेलाल को बरेली के एक निजी अस्पताल में उच्च स्तरीय इलाज के लिए ले जाया गया है। कोतवाल राजीव रंजन श्रीवास्तव ने ऐसे किसी मामले की जानकारी से इन्कार किया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें