फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हरिद्वार, प्रयागराज, वाराणसी की ट्रेनों पर कम हुआ दबाव

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कार्तिक पूर्णिमा के मुख्य गंगा स्नान के बाद बृहस्पतिवार को बरेली होते हुए हरिद्वार, ऋषिकेश, प्रयागराज और वाराणसी जाने वाली ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव कम हुआ है। इन स्थानों से बरेली आने वाली गाड़ियां बृहस्पतिवार को ठसाठस रहीं।
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा का मुख्य गंगा स्नान बुधवार को था। इससे पहले ही बरेली होते हुए हरिद्वार, ऋषिकेश, प्रयागराज और वाराणसी जाने वाली ट्रेनों में नो रूम हो गया था। रेलवे ने कई गाड़ियों में सामान्य श्रेणी के अतिरिक्त कोच भी लगाए, लेकिन वे नाकाफी साबित हुए। श्रद्धालुओं को लगेज यान, महिला, दिव्यांग कोचों में यात्रा करनी पड़ी। अब बरेली से इन स्थानों के लिए जाने वाले यात्रियों की संख्या घट गई है। मुख्य वाणिज्य निरीक्षक इमरान ने बताया कि बीते सात-आठ दिनों से सबसे ज्यादा बुकिंग हरिद्वार, ऋषिकेश, प्रयागराज और वाराणसी के लिए हो रही थी। कार्तिक पूर्णिमा के बाद इसमें गिरावट आई है। अन्य गाड़ियों पर भी यात्रियों का दबाव कुछ कम हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें