फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: फरीदपुर में अवैध अस्पतालों की सूची कर रहे तैयार, जल्द होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। क्षेत्र में चल रहे अवैध अस्पतालों की अब खैर नहीं है। सीएमओ के निर्देश पर इनके चिह्निकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग जल्द कार्रवाई शुरू करेगा। क्षेत्र में 100 से अधिक अस्पताल व क्लिनिक चल रहे हैं। इनके सत्यापन की प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो रही है। सत्यापन के बाद अवैध अस्पतालों की सूची तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

फरीदपुर क्षेत्र में 100 से अधिक अस्पताल व क्लिनिक चल रहे हैं। उनमें से तमाम अस्पताल अधोमानक हैं। वहीं, 70 प्रतिशत अवैध रूप से संचालित हैं। लगातार शिकायत होने के बाद सीएमओ ने क्षेत्र में संचालित अस्पतालों का सत्यापन कराकर सूची मांगी है। फरीदपुर फरीदपुर सीएचसी के अधीक्षक डॉ. अनुराग गौतम ने बताया कि क्षेत्र में संचालित कई अस्पताल ऐसे हैं, जिन्होंने पांच बेड का रजिस्ट्रेशन करा लिया है। उनमें 10 से 20 बेड डाल रखे हैं, जो स्वास्थ्य विभाग को गुमराह करके अधोमानक स्थिति में अस्पतालों को संचालित कर रहे हैं। वहीं तमाम अस्पताल और क्लिनिक अवैध रूप से संचालित हो रहे हैं। बुधवार से अभियान चलाकर सभी अस्पताल व क्लिनिकों का सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद सूची तैयार कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
कराया रजिस्ट्रेशन, लेकिन अस्पताल में डॉक्टर नहीं
सीएचसी अधीक्षक के अनुसार, कुछ लोगों ने अपने अस्पताल के रजिस्ट्रेशन में बाहरी डॉक्टर के कागज लगा दिए और रजिस्ट्रेशन करा लिया। वह डॉक्टर यहां एक भी दिन नहीं आते। उनका हॉस्पिटल परिचितों के सहारे चल रहा है। ऐसे लोग मरीजों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। ऐसे लोगों के भी खिलाफ स्वास्थ्य विभाग कार्रवाई करने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें