फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव की तैयारी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। तहसील बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया आरंभ हो गई। सात से आठ जनवरी तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। आठ जनवरी नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी होगी। वहीं, 17 जनवरी को मतदान एवं मतगणना और उसी दिन परिणामों की घोषणा होगी। तहसील बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी के गठन के लिए घोषित चुनाव तिथि के अंतर्गत प्रथम दिन अध्यक्ष पद के लिए अतुल शुक्ला, महासचिव के लिए सौरभ मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अनूप नारायण मिश्रा एवं तोमेश चंद्र आर्या, उपाध्यक्ष पद पर अभिषेक शर्मा व श्याम सिंह, कोषाध्यक्ष के लिए अजीत सिंह, संयुक्त सचिव के लिए अमित तोमर व धनपाल शर्मा ने अपने नामांकन पत्र चुनाव अधिकारी के समक्ष जमा किए।
विज्ञापन

17 जनवरी को होने वाले मतदान में 171 मतदाता प्रत्याशियों की जीत-हार का फैसला करेंगे। चुनाव अधिकारी अशोक पांडेय, रविंद्र सिंह राठौर आदि ने संयुक्त विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि जिन सदस्यों का सदस्यता शुल्क 120 रुपये 17 जनवरी को सुबह 10 बजे तक जमा हो जाएगा। वही सदस्य मतदान कर सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें