बरेली। बीडीए इंडस्ट्रियल टाउनशिप के लिए रहपुरा जागीर में 113 हेक्टेयर जमीन का जुलाई के अंत तक अधिग्रहण करने की तैयारी में है। फिलहाल यह गांव चकबंदी प्रक्रिया में है। उम्मीद है कि जुलाई के पहले सप्ताह तक प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
परसाखेड़ा के निकट रहपुरा जागीर में इंडस्ट्रियल टाउनशिप प्रस्तावित है। भूमि अधिग्रहण और स्थल विकास पर करीब एक हजार करोड़ रुपये लगेंगे। बीडीए उपाध्यक्ष मनिकंडन ए ने जल्द से जल्द योजना को धरातल पर उतारने की तैयारी की है। जुलाई तक रामायण वाटिका में लगाई जाने वाली भगवान राम की प्रतिमा भी बनकर तैयार हो जाएगी। प्रतिमा के अनावरण में मुख्यमंत्री को बुलाने की तैयारी है। मुख्यमंत्री के हाथों से ही इंडस्ट्रियल टाउनशिप की सौगात दिलाने के लिए बीडीए की टीम लगी हुई है। ब्यूरो