फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आईवीआरआई में भारतीय पशु विज्ञान साइंस एक्सपो की तैयारियां शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान में भारतीय पशु विज्ञान साइंस एक्सपो के आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। विकसित भारत 2047: परंपरा से प्रौद्योगिकी के लिए जैव विज्ञान का मार्ग, विषय पर आठ और नौ मार्च को नामचीन पशु चिकित्सक व वैज्ञानिक प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

एक्सपो की तैयारियों को लेकर बृहस्पतिवार को सभागार में निदेशक डॉ. त्रिवेणी दत्त की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें उन्होंने कहा कि राष्ट्र स्तरीय आयोजन संयुक्त रूप से ब्रज विज्ञान भारती (विज्ञान भारती–ब्रज प्रांत) एवं आईसीएआर–आईवीआरआई कर रहे हैं। इसमें पशु एवं पशु चिकित्सा विज्ञान, विकसित भारत का लक्ष्य पूरा करने में सतत, समावेशी, नवाचार आधारित विकास को कैसे गति प्रदान करें, इस पर मंथन होगा।
एक्सपो में भारतीय पारंपरिक ज्ञान, स्वदेशी तकनीकी को आधुनिक अनुसंधान, डिजिटल उन्नत जैव-प्रौद्योगिकी के साथ जोड़ने का प्रयास किया जाएगा, ताकि सीमांत प्रौद्योगिकियों का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच सके। बैठक में विभिन्न कमेटियों में राष्ट्रीय संगोष्ठी के विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। राष्ट्रीय संगोष्ठी का प्रचार पत्र जारी किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें