फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहामतगंज फ्लाईओवर: अफसरों में खौफ.. शिलान्यास के साथ समीक्षा भी न कर लें योगी

Thu, 04 Jan 2018 06:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
Shyamgang flyover
विज्ञापन
शहामतगंज फ्लाईओवर फर्राटे भरने के लिए तैयार है। इंतजार बस मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आकर लोकार्पण करने का है। मुख्यमंत्री 15 जनवरी से पहले किसी भी दिन बरेली आकर शहरवासियों को नए साल की सौगात दे सकते हैं। शहर की लाइफ लाइन माने जा रहे फ्लाईओवर के साथ सीएम 17111.03 लाख रुपये के 14 विभागों के 26 कामों का भी लोकार्पण करेंगे। इसकी पूरी रूपरेखा वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने तैयार की है। बुधवार को विकास भवन सभागार में प्रभारी डीएम ओपी वर्मा ने सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करके सीएम विजिट की तैयारियों पर बात की। अफसरों में साफ खौफ दिखा कि सीएम की कहीं इस दौरान विकास कार्यों की समीक्षा भी न कर लें।
विज्ञापन

प्रभारी डीएम ओपी वर्मा ने बैठक में कहा कि मुख्यमंत्री के 6, 7 या 8 जनवरी को बरेली आने की संभावना है, लेकिन अभी कोई कार्यक्रम नहीं आया है। सीएम आएंगे तो विकास कार्यों की समीक्षा के लिए भी बैठक हो सकती है, इसलिए सभी विभागों के अधिकारी पूरी तरह अपडेट रहें। उन्होंने कहा कि सीएम का कार्यक्रम एक-दो दिन में तय होगा, लेकिन तैयारियां अभी से जरूरी हैं। क्योंकि अचानक तैयारियां करने से कुछ कमियां रह सकती हैं। बैठक में राजकीय सेतु निगम के अधिकारियों के अलावा बीएसए, डीआईओएस, सीएंडडीएस, उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कारपोरेशन, पैकपेड आदि के अधिकारी मौजूद रहे। 

                                                 
विज्ञापन

इन योजनाओं का होगा लोकार्पण
मुख्यमंत्री 42.42 करोड़ रुपये की लागत से बने शहामतगंज फ्लाईओवर के अलावा ब्लाक दमखोदा के ग्राम चका चौडेरा मुड़िया नवी बख्श मार्ग पर बहगुल (सिंघइया) नदी पर बने सेतु, 300 बेड के संयुक्त चिकित्सालय की ओपीडी, सामुदायिक स्वास्थ्य कें द्र शेरगढ़ की ओपीडी, आसरा योजना के मीरगंज, शाही और शेरगढ़ स्थित 192 आवास, राजकीय पॉलीटेक्निक, बहेड़ी, बेबल बसंतपुर, चौबारी, अतरछेड़ी, कचनेरा हरदासपुर और त्यार जागीर गांव के मॉडल स्कूलों का लोकार्पण कर सकते हैं। इसके अलावा जिला योजना के तहत आईटीआई में बने चार नए कक्षों के साथ बहेड़ी के ग्राम बिलारी रतनगढ़, टांडा छंगा, सियाठेरी, मझगवां के बलई भगवंतपुर, भदपुरा से मोहम्मदपुर, भुता के सिमरा केशोपुर, इनायतपुर, रामनगर के बराथानपुर और फरीदपुर के करतौली गांव में बने राजकीय हाईस्कूल का भी मुख्यमंत्री से लोकार्पण कराने की योजना है। कलक्ट्रेट में बनाई गई ई-लैब का भी सीएम को लोकार्पण करना है। 

चलो चलेंगे नहीं, देख तो लें 
बुधवार को दिनभर भर शहामतगंज फ्लाईओवर पर छोटा-मोटा काम चलता रहा। फ्लाईओवर की सड़क पर ईंट पजाया साइड में  व्हाइट लाइन बनाई गई। बरेली कॉलेज की तरफ से फ्लाईओवर को अस्थाई बैरियर लगाकर बंद कर दिया गया है जबकि ईंट पजाया की तरफ कॉलम लगाकर बंद कर दिया है, लेकिन इसके बावजूूद भी लोग फ्लाईओवर देखने से लिए चढ़ गए। पैदल की घूमकर लोगों ने पुल देखा। 
 

पुल के नीचे सड़क बनाने का काम तेज
शहामतगंज फ्लाईओवर के नीचे शहामतगंज से शहदाना चौराहे के बीच ही सड़क बनाने का काम बाकी रह गया है। इस पर बुधवार को गिट्टी डालने का काम पूरा कर लिया गया। संभव है कि बृहस्पतिवार को इस सड़क का काम भी पूरा हो जाए। बता दें कि पुल के नीचे शहामतगंज चौराहे से साईं मंदिर तक और शाहदाना चौराहे से ईट पजाया चौराहा की ओर पुल की एप्रोच रोड बनाने का काम पहले ही पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें