फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम के करदाताओं को ब्याज रहित टैक्स का लाभ देने की तैयारी

विज्ञापन
बरेली नगर निगम
विज्ञापन

इसी महीने नगर निगम बोर्ड की बैठक में रखा जाएगा प्रस्ताव
विज्ञापन

शहर में सर्वे के बाद 50 हजार करदाता भी बढ़ाने की तैयारी

बरेली। इसी महीने नगर निगम के करदाताओं को ब्याज रहित टैक्स के रूप में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार और शहर विधायक अरुण कुमार के सुझाव पर इस प्रस्ताव को बोर्ड की बैठक के एजेंडे में शामिल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हालांकि इसके साथ नगर निगम अपनी सूची में 50 हजार नए करदाताओं को भी शामिल करने जा रहा है।
नगर निगम में फिलहाल करीब डेढ़ लाख करदाता है, अगले महीने तक करीब पचास हजार नए करदाता और सूची में शामिल किए जाने की उम्मीद है। सर्वे के बाद नए करदाताओं की सूची तैयार की जा रही है। इसके साथ हाउस, वाटर और सीवर टैक्स के बकायादारों को ब्याज रहित टैक्स का लाभ देने की भी तैयारी की जा रही है। मेयर उमेश गौतम ने बताया कि चार अगस्त को कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई है। इसके बाद इस प्रस्ताव को बोर्ड की बैठक में रखा जाएगा। बोर्ड की सहमति मिली तो करदाताओं को ब्याज की अदायगी से राहत मिल जाएगी।

टैक्स अदायगी पर 10 फीसदी की छूट अब 15 अगस्त तक

बरेली। नगर निगम ने टैक्स की अदायगी पर 10 प्रतिशत छूट की समयावधि 15 अगस्त तक के लिए बढ़ा दी है। पहले इसकी अंतिम तिथि 31 जुलाई तय की गई थी लेकिन नगर निगम 50 फीसदी बिल ही जारी जारी नहीं कर सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम ने टैक्स में 10 फीसदी छूट की घोषणा तो कर दी थी लेकिन उसकी समयावधि खत्म होने तक 50 फीसदी बिल ही जारी नहीं किए। इन करदाताओं के योजना के लाभ से वंचित रह जाने की स्थिति पैदा हो गई थी। अमर उजाला में इस संबंध में खबर छपने के बाद छूट की तिथि बढ़ा दी गई है। कर निर्धारण अधिकारी ललतेश सक्सेना ने बताया कि करदाताओं को बिल की अदायगी पर 10 प्रतिशत की छूट अब 15 अगस्त तक दी जाएगी। उन्होंने बताया कि संपत्ति करदाताओं को पहले वित्तीय वर्ष की तरह इस साल भी छूट का प्रावधान किया गया है। वित्तीय वर्ष 2021-22 में 15 अगस्त तक 10 प्रतिशत की छूट, 16 अगस्त से अक्टूबर तक 7.5 प्रतिशत और नवंबर व दिसंबर में पांच प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें