फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गौसगंज में चार और परिवारों को लाने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। शाही थाना क्षेत्र के गांव गौसगंज में पुलिस और प्रशासन ने छह परिवारों को दोबारा बसाने के बाद अब चार और परिवारों को लाने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गौसगंज में 19 जुलाई को हुए सांप्रदायिक बवाल के बाद दूसरे समुदाय के लोगों पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की थी। इस वजह से दूसरे समुदाय के सभी लोग गांव से पलायन कर गए थे। 10 दिसंबर को सपा के कार्यकर्ताओं ने डीएम एवं एसएसपी बरेली से दूसरे समुदाय के लोगों को गांव में दोबारा लाने की मांग की थी।
थाना अध्यक्ष शाही अमित कुमार बालियान ने बताया कि अभी चार परिवार और ऐसे हैं, जो किसी विवाद में नहीं है। उन्हें गांव में लाने की प्रक्रिया चल रही है। इन सभी को जल्द गांव में बसाया जाएगा।
विज्ञापन


लोगों के चेहरे पर दिखा उत्साह
सोमवार को गांव में लाए गए छह परिवारों के चेहरे पर उत्साह था, लेकिन वे कहीं न कहीं डर भी रहे थे। उनका कहना था कि अनुपस्थिति में उनके घरों के नल तोड़ दिए गए हैं। इससे पानी की समस्या हो रही है। वे साफ-सफाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें