फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती पत्नी को बेल्ट से पीटा, फिर गला घोंटकर मार डाला

Mon, 13 May 2019 02:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

ग्राम कांकसी में रविवार को शराबी पति ने बेल्ट से अपनी गर्भवती पत्नी को जमकर पीटा, फिर उसी बेल्ट से उसका गला घोंटकर मार दिया। पुलिस ने घर से टूटी चूड़ियां और टूटी बेल्ट बरामद कर ली है। फिलहाल आरोपी पति और उसके परिवार वाले घर से गायब हैं।

विज्ञापन


करीब 23 वर्षीय रेनू का मायका मुजरिया थाना क्षेत्र के ग्राम जाहिदपुर घनसुईया में था। उसकी शादी पांच साल पहले जरीफनगर के गांव कांकसी निवासी सुआपाल के साथ हुई थी। रेनू इस समय करीब पांच माह की गर्भवती थी। उसका एक साल का बेटा पप्पू है। सुआपाल शराब का आदी है, जो अक्सर नशे में उसे पीटता था। रविवार सुबह रेनू चाय बनाने जा रही थी। 

तभी किसी बात पर सुआपाल ने चमड़े की बेल्ट से उसे पीटना शुरू कर दिया। रोज की मारपीट से तंग कोई उसे बचाने नहीं आया। सुआपाल उसे कमरे में ले गया फिर बेड पर डालकर पीटा, बाद में उसी बेल्ट से रेनू का गला घोंट दिया।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर पंकज लवानिया, एसआई नवी हसन और सीओ सहसवान रामकरन मौके पर पहुंचे। रेनू के पिता अशोक ने आरोप लगाया कि सुआपाल काफी समय से दो लाख रुपये की मांग कर रहा था। 
विज्ञापन


मांग पूरी नहीं हुई तो उसने उसकी बेटी की हत्या कर दी। अशोक ने सुआपाल, सास शीला, ससुर सिपट्टर, देवर वीरेश और हरमेश के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें