फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: निजी अस्पताल से महिला चिकित्सालय के लिए रेफर गर्भवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर के एक निजी अस्पताल ने सीवियर एनिमिक गर्भवती को 24 घंटे भर्ती रखा। हालत बिगड़ने पर उसे महिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। वहां उसे भर्ती कर इलाज की कवायद शुरू हुई तभी रक्तस्राव होने लगा। ऑक्सीजन स्तर घटने लगा और उसकी सांसें थम गईं।
विज्ञापन

महिला चिकित्सालय के स्टाफ से मिली जानकारी के अनुसार, सीबीगंज के कसमपुर निवासी परवेज की पत्नी को बृहस्पवितार की सुबह प्रसव पीड़ा शुरू हुई। निजी एंबुलेंस से उनको शहर के एक निजी अस्पताल लाया गया। जांच में करीब दो ग्राम हीमोग्लोबिन का पता चला। अस्पताल प्रबंधन ने परिजन को दो यूनिट ब्लड लाने के लिए कहा। रक्त की व्यवस्था न होने पर 24 घंटे बाद अस्पताल ने गर्भवती को महिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। वहां पहुंचने तक गर्भवती की हालत काफी बिगड़ चुकी थी। महिला चिकित्सालय के स्टाफ ने सुबह 8:40 बजे उसे भर्ती कर लिया।
प्राथमिक जांच में ही सीवियर एनीमिया की पुष्टि हुई और ऑक्सीजन लेवल भी कम हो रहा था। इसी बीच रक्तस्राव शुरू हो गया। जटिलता के बावजूद डॉक्टर ने गर्भवती की जान बचाने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन


निजी अस्पताल का नाम नहीं बताया
सीएमएस डॉ. त्रिभुवन प्रसाद के मुताबिक, गर्भवती के परिजन ने निजी अस्पताल से रेफर होने की बात कही, पर कोई रेफरल लेटर नहीं दिया। न ही निजी अस्पताल का नाम बताया। ऐसे में प्रसव घर पर या किसी झोलाछाप के यहां कराने जाने की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता। कहा कि बृहस्पतिवार को ही गर्भवती को लेकर परिजन चिकित्सालय आते तो शायद उसकी जान बच जाती। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें