भमोरा। दावत की जूठी पत्तले डालने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें गर्भवती महिला गंभीर घायल हो गई। इस मामले में दो लोगों पर मामला दर्ज किया गया है।
ग्राम राजीपुर निवासी आकाश एडवोकेट ने बताया कि रविवार रात शादी की सालगिरह की दावत चल रही थी। इसके बाद पिता मानदेव कश्यप ने घुरे पर पत्तले डाल दी, जिसको लेकर गांव निवासी सिंटू कश्यप पिता के साथ गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर पिता से मारपीट करने लगा। वह व पत्नी सुषमा देवी बचाने आईं तो उन्हें भी पीटा गया। आरोपियों ने पत्नी के पेट में पैर मार दिया, जिससे वह गंभीर घायल हो गई। थाना पुलिस ने सिंटू कश्यप व उसकी पत्नी पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुमन कश्यप के खिलाफ मामला दर्ज कर घायल को अस्पताल भेज दिया, जहां महिला की हालत चिंताजनक बनी हुई है। संवाद