दौड़ 27 फरवरी तक लगातार होनी है। इसके लिए रोज 1,050 अभ्यर्थी बुलाए जाते हैं। बृहस्पतिवार को 19 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। दौड़ में 944 अभ्यर्थी सफल और 81 असफल रहे। नोडल अधिकारी एसपी यातायात अकमल खान के मुताबिक तीन अभ्यर्थी विशाल सिंह, रूपेश और बाबू दिवाकर दौड़ते वक्त गिर पड़े। उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। वहां एक्सरे में पता लगा कि हड्डी ठीक है, मांसपेशियों में खिंचाव आने से वह गिरे थे।