फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैप्टन वरुण के स्वास्थ्य के लिए कीं प्रार्थनाएं: सीडीएस जनरल बिपिन रावत व अन्य अधिकारियों को दी श्रद्धांजलि

Thu, 09 Dec 2021 11:41 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बरेली के श्यामगंज के साईं मंदिर में बृहस्पतिवार को भक्तों ने साईं नाथ से कैप्टन वरुण के जल्द स्वस्थ होने की दुआ की। इस दौरान हवन भी किया गया। साईं नाथ मंदिर के पुजारी पंडित सुशील पाठक ने कहा कि कैप्टन वरुण बहादुर हैं। भगवान साईं नाथ उन्हें जल्द स्वस्थ कर देंगे। 
विज्ञापन
कैप्टन बिपिन रावत के लिए प्रार्थनाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक तरफ जहां सीडीएस जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि दी जा रही है, हादसे घायल कैप्टन वरुण सिंह के स्वास्थ्य लाभ के लिए ईश्वर से प्रार्थनाएं भी की जा रहीं हैं। 
विज्ञापन


तमिलनाडु में बुधवार को हेलिकॉप्टर हादसे में सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत 13 लोगों की मौत हो गई थी। कैप्टन वरुण सिंह गंभीर रूप से घायल हैं। उनके स्वास्थ्य लाभ के लिए लोग भगवान से दुआएं कर रहे हैं। 

बरेली के श्यामगंज के साईं मंदिर में बृहस्पतिवार को भक्तों ने साईं नाथ से कैप्टन वरुण के जल्द स्वस्थ होने की दुआ की। इस दौरान हवन भी किया गया। साईं नाथ मंदिर के पुजारी पंडित सुशील पाठक ने कहा कि कैप्टन वरुण बहादुर हैं। भगवान साईं नाथ उन्हें जल्द स्वस्थ कर देंगे। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि कुन्नूर में सैन्य हेलिकॉप्टर दुर्घटना में मारे गए सभी 13 मृतकों के पार्थिव शरीर को विमान से दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर लाया गया। यहां सीडीएस जनरल बिपिन रावत और अन्य सभी को श्रद्धांजलि दी गई। पीएम मोदी, राजनाथ सिंह, एनएसए डोभाल और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी पालम एयरबेस पहुंचे और जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। 

जनरल रावत का अंतिम संस्कार दिल्ली में शुक्रवार को होगा। वहीं, सैन्य हेलिकॉप्टर दुर्घटना में शहीद हुए ब्रिगेडियर एलएस लिड्डर का अंतिम संस्कार कल दिल्ली कैंट में शाम 7.15 बजे किया जाएगा। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें