एसएसपी धर्मवीर यादव एक बार फिर एक और सपा नेता से टकरा गए। समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अरविंद कुमार यादव ने आईजी से शिकायत की है कि एसएसपी ने उनके साथ अभद्रता की है। अरविंद का कहना है कि जानलेवा हमला के मामले में गांव के ही दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए वह एसएसपी के पास पहुंचे थे। मुकदमा दर्ज कराने की बात पर कहने लगे तुम्हारे जैसे जाने कितने नेता देखे हैं। उन्होंने बिना जांच कराए मुकदमा दर्ज कराने से इनकार दिया। आईजी से शिकायत करने के बाद अरविंद ने कहा कि वह मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव से मिलकर एसएसपी की कार्यप्रणाली के बारे में बताएंगे। दूसरी ओरएसएसपी किसी तरह के विवाद से इनकार कर रहे हैं उनका का कहना था कि जांच कराने के बाद ही मुकदमा दर्ज होगा।
बुधवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे पवन बिहार निवासी सपा नेता अरविंद कुमार यादव पार्टी के महानगर सचिव के साथ एसएसपी से मिलने के लिए पहुंच गए। एसएसपी अपने ऑफिस में ही बैठे थे। अरविंद यादव ने बताया कि थाना बिथरी चैनपुर स्थित उनके पैतृक गांव मेहतरपुर करोढ़ में उनके चाचा श्याम सिंह यादव प्रधान हैं। प्रधानी को लेकर उनका दूसरे पक्ष के अभिषेक सिंह यादव और ओमपाल यादव से रंजिश चल रही है। उनका आरोप था कि वे लोग पूरे परिवार को जान से मारने की प्लानिंग कर रहे हैं। जिसका आडियो टेप भी उसके पास है। दोनों आरोपियों ने उस पर जानलेवा हमला किया है। एसएसपी ने अरविंद यादव की पूरी बात सुनने के बाद मामले की जांच सीओ से कराकर मुकदमा लिखाने को कहा लेकिन सपा नेता मुकदमा लिखाने पर अड़ गए। उन्होंने एसएसपी से कह दिया कि सरकार का आदेश है मुकदमा फौरन लिखा जाए। विवेचना का काम दरोगा का है, आप मुकदमा लिखाने से मना कैसे कर सकते हैं। सपा नेता का आरोप है कि इस बात पर एसएसपी ने उनके साथ अभद्रता करनी शुरू कर दी। साफ कह दिया कि तुम्हारे जैसे कितने नेता देखे हैं। इस पर वह एसएसपी ऑफिस से चले आए। शाम को उन्होंने आईजी से मिलकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी देकर एसएसपी की कार्यप्रणाली में सुधार कराने को कहा। उन्होंने कहा कि एसएसपी का मिजाज ठीक नहीं है। सपा कार्यकर्ताओं में उनसे व्यवहार को लेकर बेहद मायूसी है। अ
बरेली पुलिस ही नहीं, एसएसपी बरेली बेलगाम हो गए हैं। वह एसएसपी की तरह बात ही नहीं करते हैं। जरा सी बात पर भड़क जाते हैं। उनका कहना था कि अलीगढ़, बदायूं और मुरादाबाद में किसी नेता की नहीं सुनी। कहने लगे मैने कई जिलाध्यक्षों और नेताओं को सबक सिखाया है। सीसीटीवी फुटेज निकलवाकर देख ली जाए। सही बात का खुद ही पता लग जाएगा-अरविंद यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी
फोटो-----
सपा नेता अरविंद यादव से कोई विवाद नहीं हुआ। वह खुद पर जानलेवा हमला करने के आरोप लगाते हुए अपने गांव के दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए आए थे। मैंने सीओ तृतीय को मामले की जांच सौंपकर रिपोर्ट मांगी है। जांच में घटना सही पाई जाएगी तो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा लिखकर कार्रवाई होगी-धर्मवीर यादव, एसएसपी, बरेली।
-सपा नेता अरविंद यादव मेरे पास आए थे। उन्होंने एसएसपी ऑफिस में हुआ पूरा घटनाक्रम बताया है। हम तथ्यों की जानकारी करा रहे हैं। सपा नेता की तहरीर की सीओ से जांच कराई जा रही है- विजय सिंह मीना, आईजी
कई बार पहले भी उलझ चुके हैं
एसएसपी धर्मवीर यादव को गुस्सा बहुत जल्द आ जाता है। फतेहगंज पश्चिमी में भाजपा नेता की पिटाई को लेकर भी वह काफी सुर्खियों में रहे हैं। बवाल के दौरान पहुंचे भाजपा नेता अरुण जेठली की उनके सामने ही पिटाई कर दी गई थी। इससे पहले भाजपा नेत्री साध्वी प्राची से भी उनका विवाद हो गया था। वह प्रियांगी गंगवार की हत्या के मामले में उनसे मिलने के लिए गई थीं।