शाही। प्रधान व उसके भाइयों पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने व घायल करने के आरोप में एडीजी को शिकायती पत्र दिया गया है। थाना क्षेत्र के गांव के निवासी ने अपर पुलिस महानिदेशक को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि गांव के ही प्रधान व उसके सगे तीन भाई एक सप्ताह पहले घर में घुसकर पुत्री को तमंचा, छुरी, डंडा और अन्य हथियार दिखाकर छेड़खानी की। उसके बाद 12 तारीख को घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
इस मामले में पुलिस ने केवल अपहरण का मुकदमा लिखते हुए एक आरोपी का चालान किया। उक्त आरोपी लगातार धमकी दे रहे हैं। इससे तंग आकर पीड़ित ने एडीजी को शिकायतीपत्र सौंपा है। संवाद