फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पांच नए बिजली उपकेंद्रों से सुधरेगी आपूर्ति व्यवस्था

Tue, 23 Jun 2026 01:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर समेत जिले में बिजली आपूर्ति में सुधार के लिए पांच नए बिजली उपकेंद्र बनाए जाएंगे। इनमें दो उपकेंद्र देहात और तीन शहर में स्थापित किए जाएंगे। इसके अलावा दोहना के बैकुंठापुर में 220 केवी का नया ट्रांसमिशन केंद्र भी प्रस्तावित है।
विज्ञापन

पिछले साल जिले में सुभाषनगर न्यू और पवन विहार नाम से दो नए उपकेंद्र बनाए गए थे। साउथ सिटी में 220 केवी का ट्रांसमिशन केंद्र भी स्थापित किया गया। हालांकि, इसके बाद भी अब तक बिजली आपूर्ति व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है।
शहर के सुभाषनगर में एक और उपकेंद्र प्रस्तावित है। इसके लिए जमीन की तलाश की जा रही है। इसके अलावा रामगंगा नगर में भी 33/11 केवी का नया उपकेंद्र बनाया जाना है। पुराना शहर के इलाकों कुतुबखाना, मढ़ीनाथ, शाहदाना, की बिजली आपूर्ति व्यवस्था सुधारने के लिए भी नया उपकेंद्र बनाया जाना है।
विज्ञापन

इसके अलावा शहर में 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने को उपकेंद्रों को इंटरकनेक्ट भी किया जाएगा। देहात क्षेत्र में रिछा और धौंराटांडा कस्बों में नए बिजली उपकेंद्रों को भी मंजूरी मिल गई है।
अधीक्षण अभियंता धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि बिजली आपूर्ति में सुधार को लेकर कई परियोजनाओं पर काम चल रहा है। नए उपकेंद्रों को भूमि की तलाश की जा रही है। उपकेंद्रों को इंटरकनेक्ट करने का काम भी चल रहा है। इसके अलावा 11 केवी फीडरों को भी इंटर कनेक्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें