फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग किस्तों पर देगा नए कनेक्शन

Fri, 09 Sep 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली विभाग किस्तों पर देगा नए कनेक्शन
विज्ञापन

बिजली विभाग ने शहर और ग्रामीण इलाकों में किस्तों पर नए कनेक्शन उपलब्ध कराएगा। साथ ही आवेदन करने वालों को बीएल फार्म अनिवार्यता नहीं होगी। विभाग बरेली मंडल में तीन माह तक अभियान चलाकर 1.99 लाख कनेक्शन देगा।
प्रत्येक गांव में बिजली पहुंचाने पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, इसके बावजूद लोग कनेक्शन नहीं ले रहे हैं। शहर और देहात में चोरी भी बड़े पैमाने पर होती है, इससे लाइन हानियां बढ़ती जा रही हैं। इसलिए विभाग ने नए कनेक्शन किस्तों पर देने का फैसला किया है। तीस नवंबर तक बरेली मंडल में 1.99 लाख 679 हजार कनेक्शन देने का लक्ष्य मिला है। चीफ इंजीनियर राजकुमार अग्रवाल ने जेई स्तर लक्ष्य तय कर दिए हैं। चीफ इंजीनियर ने बताया कि उपभोक्ता सेवा अभियान नाम से तीन माह तक चलने वाली योजना में बीएल फार्म आदि नहीं देना है। आवेदक को विभाग द्वारा दिए गया फार्म भरना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कनेक्शन दरें
ग्रामीण इलाकों में एक किलो वाट कनेक्शन 130 रुपये में मिलेगा। बाकी 1200 रुपये हर माह सौ रुपये और दो किलो वाट 250 रुपये मिलेगा, बाकी राशि 1300 रुपये समान किस्तों पर देय है। शहरी इलाकों में एक किलो वाट पर 205 और दो किलो वाट कनेक्शन 625 रुपये मेें मिलेगा और 16 माह तक सौ रुपये किस्त देना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें