फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज आएंगे राज्यपाल रामनाईक

Fri, 09 Sep 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
आज आएंगे राज्यपाल रामनाईक
विज्ञापन

बरेली। प्रदेश के राज्यपाल रामनाईक शुक्रवार दोपहर यहां पहुंचेंगे। वह अपरान्ह 2.45 बजे रुहेलखंड मेडिकल कालेज में क्रीड़ा भारती ब्रज प्रांत की ओर से आयोजित वीरमाता जीजाबाई पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि होंगे जहां खिलाड़ियों की माताओं को सम्मानित किया जाएगा। करीब चार बजे आलमगीरीगंज स्थित बाबूराम धर्मशाला में मराठा बुलियन एसोसिएशन की श्री गणेश सेवा समिति की ओर से आयोजित श्री गणेश उत्सव समारोह में वह मुख्य अतिथि होंगे। राज्यपाल सायं सवा पांच बजे लखनऊ जाने के लिए त्रिशलू एयरफोर्स स्टेशन को रवाना होंगे।
पांच सेक्टरों में बांटा गया शहर
राज्यपाल की सुरक्षा के लिहाज से शहर को पांच सेक्टरों में बांटा गया है। प्रत्येक सेक्टर के प्रभारी सीओ रहेंगे। खुफिया एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है। बृहस्पतिवार को प्रशासन ने राज्पाल की सुरक्षा संबंधी रिहर्सल किया।
विज्ञापन

त्रिशूल हवाई अड्डे से लेकर कार्यक्रम स्थल आलमगीरीगंज तक राज्यपाल राम नाईक की सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं। इसमें बरेली जाने के नौ जिलों का पुलिस बल लगाया गया। इनमें चार एसपी, 11 सीओ 120 दरोगा, आठ सौ कांस्टेबल लगाए गए हैं। दो कंपनी पीएसी रहेगी। खुफिया निगहबानी के लिए महिला व पुरुष सिपाहियों को सादा कपड़ों में लगाया गया है। राज्यपाल के आने-जाने के रास्ते में मकानों की छतों पुलिस और पीएसी के जवान मुस्तैद रहेंगे। शुक्रवार को पुलिस-प्रशासन के अफसरों ने त्रिशूल हवाई अड्डे से लेकर आलमगीरीगंज तक रिहर्सल किया। इसमें डीएम पंकज यादव व एसएसपी आरके भारद्वाज भी शामिल रहे। 
आज कुतुबखाना न आएं
दोपहर दो से शाम छह बजे तक रहेगी वाहनों की नो एंट्री
यदि आपको जरूरी काम न हो तो शुक्रवार को कुतुबखाना जाने से बचें। क्योंकि शुक्रवार को यूपी के राज्यपाल रामनाईक अलमगीरीगंज एक धार्मिक कार्यक्रम में आएंगे। इसके चलते दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक कुतुबखाना के लिए वाहनों की नो एंट्री रहेगी। इसके अलावा शुक्रवार सुबह आठ से शाम छह बजे तक भारी वाहन शहर में नहीं घुस पाएंगे।
पीलीभीत की ओर से आने वाले भारी वाहन बैरियर टू और सैटेलाइट की ओर नहीं जा सकेंगे। इन्हें विलय धाम से बड़ा बाईपास पर मोड़ दिया जाएगा। शाहजहांपुर की ओर से आने वाले भारी वाहन बड़ा बाईपास तिराहे से सैटेलाइट की ओर नहीं जाएंगे। बदायूं की ओर से आने वाले भारी वाहन रामगंगा और बुखारा मोड़ से लाल फाटक व शहर की ओर नहीं आने दिए जाएंगे। इज्जतनगर रेलवे क्रासिंग से कोई भी भारी वाहन डेलापीर की तरफ नहीं जा सकेगा।
शुक्रवार दोपहर दो बजे से शहर के समस्त दोपहिया, तीन पहिया और चार पहिया वाहन कोहाड़ापीर से कुतुबखाना की ओर नहीं जा सकेंगे। चौपुला और अयूब खां चौराहे से चार पहिया और तीन पहिया वाहन कुतुबखाना की ओर नहीं जा सकेंगे। शहामतगंज चौराहे से अयूब खां चौराहा और पुराना बस अड्डे की तरफ वाहनों के जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को दोपहर 2 बजे से राज्यपाल का कार्यक्रम समाप्त होने (शाम छह बजे) तक वीवीआईपी रूट पर आम लोग जाने से बचें।
विज्ञापन

इस रूट से गुजरेंगे राज्यपाल
एयरफोर्स हवाई अड्डे से सौ फिटा रोड, सुरेश शर्मा नगर तिराहा, रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज, बीसलपुर चौराहा, सैटेलाइट तिराहा, ईसाइयों की पुलिया, बियावानी कोठी, चौकी चौराहा, अयूब खां चौराहा, कुतुबखाना, आलमगीरीगंज सर्राफा बाजार।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें