इन इलाकों में भी रहा संकट
बृहस्पतिवार को बड़ी बमनपुरी, जीजीआईसी रोड, बिहारीपुर कसगरान, मलूकपुर, ग्रेटर आकाश छावनी, जोगी नवादा, वनखंडीनाथ रोड, गोसाई गोटिया, सुरेश शर्मा नगर, लक्ष्मी नगर, सैनिक कॉलोनी, कुतुबखाना, आलमगिरीगंज में संकट रहा। बड़ा बाजार, आला हजरत, कोहाड़ापीर, घेर जाफर खां, बुखारपुरा, सूफी टोला, रोहली टोला, रबड़ी टोला, काजी टोला, मीरा की पेठ, बजरिया इनायतगंज, बजरिया पूरनमल आदि इलाकों में बिजली कटौती की वजह से उपभोक्ता परेशान हुए।
चार दिन से खराब ट्रांसफार्मर नहीं बदला
मीरगंज क्षेत्र के नंदगांव के ग्रामीणों ने मंगलवार को बिजली निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उपकेंद्र पर ताला जड़ दिया। इसके बाद अर्द्ध नग्न होकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों के मुताबिक नंदगांव का ट्रांसफार्मर 16 जून से खराब पड़ा है। शिकायत के बाद भी इसे बदला नहीं गया।
उन्होंने बताया कि जर्जर लाइन होने की वजह से आए दिन फाल्ट होते हैं। घंटों बिजली गुल रहती है। ग्रामीणों ने बताया कि अवर अभियंता ने अपना फोन भी स्विच ऑफ कर लिया। अधिशासी अभियंता की ओर से आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया।
बिजली कटौती से कारोबार प्रभावित
राष्ट्र जागरण उद्योग व्यापार मंडल की बैठक बृहस्पतिवार को संस्कृति हाल में हुई। जिलाध्यक्ष राजकुमार राजपूत ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए सदस्यता बढ़ाने पर जोर दिया। साथ ही, बिजली कटौती, ट्रिपिंग, फाल्ट की समस्या न सुलझने पर बिजली निगम के अफसरों का घेराव करने की बात कही। महानगर अध्यक्ष विशाल मेहरोत्रा, जिला संरक्षक सरदार एमपी सिंह, सुधीर अग्रवाल, अनिल पाटिल, आशीष गुप्ता, राजेंद्र राजपूत अन्य मौजूद रहे।