फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: भीषण गर्मी में गहराने लगा बिजली संकट, 15 दिनों में 54 ट्रांसफार्मर फुंके

Tue, 21 Apr 2026 12:48 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में तापमान बढ़ने के साथ ही शहर और जिले में बिजली संकट गहरा गया है। पिछले 15 दिन में 55 ट्रांसफार्मर जल चुके हैं। सोमवार को तापमान 40 डिग्री के पार होने से कई स्थानों पर केबल और केबल बॉक्स जल गए। विद्युत निगम ने सर्दी में करोड़ों रुपये खर्च किए थे, फिर भी यह स्थिति है।
विज्ञापन
सोमवार को इस्लामिया कॉलेज के पास हुआ था फॉल्ट - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में तापमान बढ़ने के साथ ही शहर समेत जिले में बिजली संकट गहराने लगा है। सोमवार को तापमान 40 डिग्री के पार हो गया। इस दौरान शहर में कई स्थानों पर बंच केबल और केबल बॉक्स जलने के साथ लोकल फॉल्ट के कारण लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। बीते 15 दिन में जिले भर में 55 ट्रांसफार्मर चल चुके हैं।

विज्ञापन


बिजली आपूर्ति की यह स्थिति तब है, जब विद्युत निगम ने सर्दी के मौसम में ही गर्मी के दौरान बेहतर बिजली आपूर्ति के लिए कई करोड़ के काम कराए हैं। विद्युत निगम चेयरमैन ने ट्रांसफार्मर फुंकने की घटनाओं पर संबंधित एसडीई और जेई पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

देहात में सबसे अधिक ट्रांसफार्मर फुंके 
मुख्य अभियंता ने भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये निर्देश जारी किए थे कि अगर कहीं भी ट्रांसफार्मर फुंकता है तो संबंधित एसडीओ और जेई के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, लेकिन लगातार ट्रांसफार्मर फुंकने की घटनाओं के बाद भी कार्रवाई नहीं की जा रही। 15 अप्रैल तक शहरी क्षेत्र में पांच और देहात में 49 ट्रांसफार्मर जल चुके हैं। आने वाले दिनों में तापमान 42-45 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। ऐसे में बिजली संकट और गहरा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश ने बताया कि देहात क्षेत्र में ज्यादा ट्रांसफार्मर जले हैं। अधीक्षण अभियंता को पत्र लिखकर ट्रांसफार्मर जलने के कारणों का पता लगाने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग गर्मी से निपटने के लिए तैयारी कर रहा है। खराब ट्रांसफार्मरों को बदलने तथा उनकी मरम्मत का काम तेजी से किया जा रहा है।

शहर के कई इलाकों में दिनभर ट्रिपिंग, बार-बार हुए लोकल फॉल्ट
शहर के कई इलाकों में सोमवार को दिनभर ट्रिपिंग और लोकल फॉल्ट के कारण उपभोक्ताओं को बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। रामनाथ की डेयरी इलाके में दोपहर से लेकर रात तक समस्या बनी रही। 

सोमवार को इस्लामियां इंटर कॉलेज, नावल्टी चौराहा, जीजीआईसी, पुरानी पुलिस लाइन, किला, चौपुला, बिहारीपुर, पंजाबपुरा, सुभाषनगर, सर्वोदय नगर, कटरा चांद खां, नवादा शेखान, सिटी सब्जी मंडी, मिशन कंपाउंड इलाकों में भी लोकल फॉल्ट के कारण समस्या रही। कई इलाकों में बिजली की लाइनों पर आ रहीं पेड़ों की टहनियों की छंटाई के दौरान भी कटौती करनी पड़ी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें