रिठौरा। कस्बे के श्मशान घाट पर समाधि पर कुछ लोगों ने महापुरुषों का पोस्टर लगा दिया। यहां पहुंचे हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष ने इसकी शिकायत एक्स पर कर दी। पुलिस ने पहुंचकर समाधि पर पोस्टर लगाने वाले लोगों को समझाकर शनिवार को इसे हटवा दिया।
हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष हिमांशु पटेल ने बताया कि वह शुक्रवार को श्मशान घाट पर पहुंचे। उन्हें वहां एक समाधि पर बाबा साहब और महात्मा गौतम बुद्ध का पोस्टर लगा हुआ मिला। उन्होंने फोटो खींचकर एक्स पर शिकायत कर दी। प्रशासन ने मामले में संज्ञान लेते हुए चौकी प्रभारी मोहित चौधरी को पुलिस फोर्स के साथ मौके पर भेजा। थानाध्यक्ष विजेंद्र सिंह ने बताया कि समाधि पर पोस्टर लगाने वालों को समझाकर इसे हटवा दिया गया है। संवाद