फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुहेलखंड विश्वविद्यालय: 31 जनवरी तक जमा होंगे परास्नातक परीक्षा के फॉर्म, दूसरी बार बढ़ाई गई आवेदन की तिथि

Tue, 30 Jan 2024 03:41 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने परास्नातक परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि दोबारा बढ़ा दी है। अब छात्र-छात्राएं 31 जनवरी तक फॉर्म जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन
रुहेलखंड विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली ने परास्नातक परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि दोबारा बढ़ा दी है। अब छात्र 31 जनवरी तक फॉर्म जमा कर सकेंगे। परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार ने बताया कि एमए, एम कॉम व एमएससी (प्रथम व तृतीय सेमेस्टर) के संस्थागत, बैक परीक्षा के फॉर्म 10 जनवरी से भरे जा रहे हैं। छात्रहित को देखते हुए फॉर्म भरने की तारीख दूसरी बार बढ़ाई गई है। 

विज्ञापन


फॉर्म भरने व शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 30 जनवरी है। 31 तक छात्र फॉर्म जमा कर सकते हैं। इसी दिन कॉलेज की ओर से फॉर्म को ऑनलाइन अप्रूव किया जाएगा। इसके बाद विलंब शुल्क के साथ फॉर्म भरने के लिए वेबसाइट खोली जा सकती है। परीक्षा फॉर्म की हार्ड कॉपी विवि नहीं भेजी जानी है। इसे सत्यापित कर कॉलेज अपने पास ही सुरक्षित रखेंगे। 

तीन से 29 फरवरी के बीच प्रयोगात्मक परीक्षाएं
रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने सोमवार को परास्नातक विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं को लेकर पत्र जारी किया है। परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार के अनुसार विवि से संबद्ध कॉलेजों को परास्नातक स्तर की प्रयोगात्मक परीक्षाएं तीन से 29 फरवरी के बीच करानी हैं। इसके बाद वेबसाइट को बंद कर दिया जाएगा और अंक स्वीकार नहीं किए जाएंगे। 
विज्ञापन


प्रत्येक विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए आंतरिक परीक्षक संबंधित कॉलेज के ही होंगे। जबकि बाहरी परीक्षक पोर्टल पर कॉलेज की ओर से अनुरोध करने के बाद विवि की ओर से नामित किए जाएंगे। इसकी सूचना कॉलेज को पोर्टल के माध्यम से ही उपलब्ध कराई जाएगी। इसके बाद ही संबंधित कॉलेज की ओर से प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराई जा सकेंगी। 

विज्ञापन

छह फरवरी तक एमएमसी कृषि में प्रवेश
रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने सोमवार को परास्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों की प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के संबंध में पत्र जारी किया है। परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार के अनुसार एमएससी (कृषि) में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के संबंध में कॉलेजों को सत्र 2023-24 में ऑनलाइन पंजीकरण और अभ्यर्थियों के प्रवेश के लिए तिथियां निर्धारित की गई हैं। 150 रुपये शुल्क देकर छात्रों को प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराना है। 30 जनवरी से छह फरवरी तक प्रवेश होंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें