फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसी बोले- सब करें धरना प्रदर्शन तो ठीक, वे करें तो निषेधाज्ञा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पदयात्रा की अनुमति न मिलने से भन्नाई कांग्रेस ने प्रशासन पर आरोप लगाया है कि उसके साथ पक्षपातपूर्ण व्यवहार किया गया। पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल कार्यवाहक जिलाध्यक्ष कौशल मिश्रा के नेतृत्व में मंगलवार को एडीएम फाइनेंस अमर पाल सिंह से मिला और उन्हें ज्ञापन देकर सवाल किया कि क्या धारा 144 क्या सिर्फ कांग्रेस के लिए लागू है। क्योंकि अन्य संगठनों का धरना प्रदर्शन जारी है, जिस पर कोई रोक नहीं है।
विज्ञापन

कार्यवाहक जिला उपाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने कहा कि प्रेरणा एप के विरोध में कलक्ट्रेट कैंपस में सैकड़ों शिक्षक धरना-प्रदर्शन करते रहे। रेलवे स्टेशन पर रेलकर्मियों ने एसएस ऑफिस के सामने धरना-प्रदर्शन किया।, मंगलवार को तहसील मुख्यालयों पर सपा ने धरना प्रदर्शन किया। लेकिन किसी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। लेकिन कांग्रेस की पदयात्रा को निषेधाज्ञा के नाम पर रोककर कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार किया गया। कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने धरना प्रदर्शन के अन्य मामलों में उचित कार्रवाई की मांग की। शिष्टमंडल में फुरकान अहमद कुरैशी, प्रशांत कठेरिया, कुमुद गंगवार, कृष्ण विनोद मिश्रा, शहजाद खां आदि शामिल रहे।
इस संबंध में एडीएम फाइनेंस अमर पाल सिंह ने कहा कि सिटी मजिस्ट्रेट को धरना-प्रदर्शन करने वाले अन्य संगठनों की रिपोर्ट देने के बारे मेें लिखा गया है। सिटी मजिस्ट्रेट से प्राप्त होने वाली आख्या के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें