बरेली। बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए प्रतिबंध के बावजूद पराली जलाने पर रोक नहीं लग पा रही है। इस मामले में एसडीएम सदर अमरेश कुमार ने तहसीलदार आशुतोष गुप्ता को नोटिस देते हुए कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) और हाईकोर्ट के निर्देश हैं कि पराली जलाने पर हर हाल में रोक लगे। इसके बावजूद सदर तहसील के तमाम क्षेत्रों में पराली जलाने के मामले सामने आ रहे हैं। एसडीएम सदर अमेरश कुमार ने इस मामलों का संज्ञान लेते हुए तहसीलदार को निर्देशित किया है कि इससे यह स्पष्ट है कि पराली जलाने वाले किसानों पर कड़ी कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने तहसीलदार को पराली जलाने वाले किसानों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।