फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली कॉलेज गेट पर भूसे से बढ़ रहा स्मॉग, कर्मचारी जला रहा कूड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज के एक छात्र ने चीफ प्रॉक्टर डॉ. वंदना शर्मा को पत्र लिखकर स्मॉग की ओर ध्यानाकर्षित कराया है। छात्र का कहना है कि पूरा देश स्मॉग से परेशान है लेकिन कॉलेज गेट पर भूसा बिक्री होने से पूरे दिन आसपास धुंध छाई रहती है। पास ही कॉलेज का कर्मचारी रोज कूड़ा जलाता है। चीफ प्रॉक्टर ने इस शिकायत का संज्ञान लेकर कार्रवाई के लिए नगर आयुक्त को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

बीकॉम के छात्र ने लिखा है कि धुंध और स्मॉग से बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं सभी परेशान हैं। सुबह जब वह कॉलेज आता है तो देखता है कि पश्चिमी गेट पर एक व्यक्ति भूसा बेचता है, जिससे दिन भर धूल उड़ती है। भूसा बेचने वाले के पास ही चार ठेले भी लगते हैं। उसकी पत्नी कॉलेज गेट पर सिगरेट-गुटका बेचती है, जहां पूरे दिन बाहरी लोगों को जमावड़ा रहता है। कॉलेज का एक कर्मचारी रोज सुबह वहां इकट्ठे कूड़े में आग लगा देता है। इससे पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है और वहां से गुजरने वाले लोग परेशान होते हैं। लिहाजा इन दोनों पर कार्रवाई कराई जाएगी। चीफ प्रॉक्टर डॉ. वंदना शर्मा ने बताया कि छात्र की शिकायत का संज्ञान लेकर कार्रवाई के लिए नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें