फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एनओसी के इंतजार में प्रदूषण कम करने की परियोजनाएं अटकीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। राष्ट्रीय वायु स्वच्छता कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदूषण कम करने के लिए बनाई गई 21 करोड़ रुपये लागत की तीन परियोजना पर वन एवं पर्यावरण विभाग की एनओसी न मिलने से अड़चन बरकरार है। करीब तीन महीने से लोक निर्माण विभाग के काम ठप है। मिनी बाइपास से परसाखेड़ा तक सड़क के दोनों ओर सीसी टाइल्स बिछाने के लिए खोदाई तो की गई पर टाइल्स नहीं लगीं।
विज्ञापन

डीएम की अध्यक्षता में यह मुद्दा सोमवार को आयोजित बैठक में प्रमुखता से उठा। बैठक में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता भगत सिंह ने बताया कि काम शुरू हो गए थे, लेकिन एनओसी न होने से ठप हैं। एनओसी के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा चुका है। डीएफओ दीक्षा भंडारी ने बताया कि प्रक्रिया पूरी कराएं, प्राथमिकता के आधार पर एनओसी दिलाएंगे।
वहीं नगर निगम के पर्यावरण अभियंता राजीव कुमार राठी का कहना है कि एनओसी मिलते ही मुख्य मार्गों के किनारे टाइल्स लगवाएंगे। हरियाली बढ़ाएंगे और उड़ती धूल को रोका जाएगा। शहरी क्षेत्र की वायु की गुणवत्ता और सुधरेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें