फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घंटे मूवमेंट में रहे एडीजी, डीएम-एसएसपी ने किया मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
शांति से गुजरा पूरा दिन तो अफसरों ने ली राहत की सांस
विज्ञापन

बरेली। संवेदनशील घोषित बरेली में अफसर गुरुवार से ही अलर्ट थे। दूसरे जिलों में हुई घटनाओं के मद्देनजर एडीजी अविनाश चंद्र ने तीन घंटे तक शहर में मूवमेंट में रहे। डीआईजी राजेश पांडेय बदायूं में डटे रहे। एडीजी ने बताया कि आईजी मुरादाबाद के साथ ही संबंधित जिलों के अफसरों को खुराफातियों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए हैं। डीजीपी ऑफिस से भी अफसर मुरादाबाद पहुंचे हैं। बरेली को संवेदनशील मानते हुए एडीजी अपनी पूरी टीम के साथ बरेली में जुटे रहे। डीएम-एसएसपी भी पूरे दिन सड़कों पर रहे। संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण कर पटेल चौक से कोतवाली तक पैदल मार्च भी किया। नौमहला मस्जिद से लेकर इस्लामिया ग्राउंड तक चुनिंदा अफसरों की तैनाती की गई। शाम को भीड़ छंटने पर अफसरों ने भी राहत की सांस ली।

छतों पर फोर्स, ड्रोन से चप्पे-चप्पे की निगरानी
नावल्टी चौराहे से लेकर इस्लामियां ग्राउंड तक पुलिसकर्मी सड़क किनारे के घरों में छतों पर तैनात रहकर निगरानी करते रहे। ड्रोन से भी निगरानी की गई। एक ड्रोन पूरे समय सभास्थल के ऊपर उड़ता रहा। मौलाना तौकीर के संबोधन के दौरान भी ड्रोन से रिकार्डिंग की गई। जीआईसी चौराहे पर भी ड्रोन से निगरानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जितने प्रदर्शनकारी उतना ही फोर्स
नौमहला मस्जिद पर नमाज से पहले और बाद में अयूब खां चौराहे से इस्लामिया ग्राउंड तक के इलाके को पूरी तरह सील कर दिया गया। पुलिस ने वाहनों को अयूब खां चौक से कालीबाड़ी और नावल्टी साइड में जाने से रोक दिया। ऐसा ही इस्लामिया से भीड़ छूटने के दौरान हुआ। पुलिस ने केवल पैदल जाने वालों के लिए अयूब खां से कालीबाड़ी का रोड खोला और बाकी वाहनों को चौकी चौराहा और अन्य रास्तों पर भेज दिया। पुलिस लाइन और क्राइम ब्रांच का स्टाफ भी शहर में सुरक्षा ड्यूटी पर रहा। आरएएफ दस्ता भी पुलिस के साथ मौजूद रहा। दोपहर से पहले अलीगढ़ से सीआरपीएफ की एक कंपनी भी शहर में आ गई। एंबुलेंस के साथ स्वास्थ्य विभाग का स्टाफ, दमकल भी नावल्टी तिराहा, श्यामगंज चौकी व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर मौजूद रहे। कोतवाली में दंगा नियंत्रण के साजोसामान के साथ फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें