फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेल्प डेस्क मिली खाली, आशा वर्कर को भी हड़काया

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। राज्य महिला आयोग की सदस्य रश्मि जायसवाल के निरीक्षण में महिला अस्पताल की हेल्प डेस्क खाली मिली। इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि ऐसे तो मरीज जानकारी के लिए भटकते ही रहेंगे। परामर्श केंद्र को भी ग्राउंड फ्लोर पर शिफ्ट करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

महिला आयोग की सदस्य रश्मि जायसवाल बुधवार सुबह करीब दस बजे जिला महिला अस्पताल पहुंचीं तो उन्हें हेल्प डेस्क खाली मिली। उन्होंने सीएमएस डॉ. अलका शर्मा से नाराजगी जताई। कहा, ऐसे तो नए आने वाले मरीज और उनके तीमारदार भटकते रहेंगे। फिर उन्हाेंने लेबर रूम, फीडिंग रूम और ओपीडी का निरीक्षण किया। मरीजों से बात कर सुविधाओं की जानकारी ली। परिसर में मौजूद आशा वर्कर को हड़काया कि आप लोगों की आए दिन शिकायतें मिलती हैं। मरीजों को प्राइवेट अस्पताल में क्यों ले जाती हैं, यहां लाने में क्या दिक्कत है। मरीजों को सरकारी अस्पताल लाइए, यहां सुविधाएं भी हैं और बेहतर इलाज भी मिलता है। अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिलाओं से भी बात की। सीएमएस डॉ. अलका शर्मा से परामर्श केंद्र को फर्स्ट फ्लोर से ग्राउंड फ्लोर पर शिफ्ट करने के निर्देश दिए ताकि महिलाओं को दिक्कत न हो। दवा वितरण केंद्र पर पहुंचकर दवाआें की जानकारी ली। इस दौरान सीएमओ डॉ. विनीत कुमार शुक्ल, डॉ. राशि गौतम, डॉ. स्वाती अग्रवाल आदि मौजूद रहीं।

महिला ने पुलिस पर लगाए कार्रवाई न करने का आरोप
बरेली। महिला अस्पताल में निरीक्षण के दौरान बड़ा बाग निवासी नीतू रायजादा ने आयोग की सदस्य रश्मि जायसवाल से प्रेमनगर पुलिस की शिकायत की। आरोप लगाया कि मारपीट और रंगदारी के आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। कहा सात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज हुई थी लेकिन अब तक सिर्फ एक गिरफ्तारी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें