फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमाम का तौकीर और तौकीर का भाजपा पर निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। तीन तलाक कानून पर हुकूमत को समर्थन देने पर शुक्रवार को ही आला हजरत मस्जिद के इमाम ने आईएमसी अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा खां पर सवाल उठाया और शनिवार को मौलाना तौकीर ने भाजपा सरकार पर सवाल उठा दिया। स्थिति साफ करने के लिए सफाई की मुहिम शुरू कराई गई। दरगाह आला हजरत से शुरुआत करते हुए आरोप लगाया गया कि भाजपा के शासन में मुस्लिम इलाकों में सफाई कराने से नगर निगम ने हाथ खींच लिया है। लिहाजा अपने इलाकों को साफसुथरा रखने की जिम्मेदारी मुसलमानों को खुद उठानी होगी।
विज्ञापन

मौलाना तौकीर हालांकि अपने सियासी अंदाज से पहले भी शहर को चौंकाते रहे हैं। अपनी साफगोई से अक्सर सियासी दायरों को तोड़ देने की वजह से कई बार वह आलोचना का भी शिकार बन चुके हैं मगर आखिरकार उनकी लोकप्रियता ऐसे मसलों पर भारी पड़ती रही है। हाल ही में तीन तलाक कानून पर केंद्र सरकार का पुरजोर समर्थन कर उन्होंने उलमा को हतप्रभ कर दिया था। इसी जुमे की नमाज से पहले करोलान की आला हजरत मस्जिद के इमाम मुफ्ती गुलाम रब्बानी ने तकरीर करते हुए इस पर अफसोस जताया तो मौलाना तौकीर के समर्थकों ने इमाम को ही घेर लिया। इससे पहले लखनऊ के हयात होटल में अयोध्या की विवादित जमीन राम मंदिर को दिए जाने के पैरोकारों की बैठक के दौरान जब मौलाना तौकीर ने एकाएक प्रेस कॉ़न्फ्रेंस बुलाने की घोषणा की तब भी उलमा और दरगाह आला हजरत से जुड़े लोग सशंकित हो उठे। हालांकि मौलाना तौकीर ने बाद में यह प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द कर दी।
मौलाना तौकीर रजा खां के निर्देश पर सुन्नी मुसलमानों के मरकज दरगाह आला हजरत से आईएमसी ने मुस्लिम इलाकों में सफाई की मुहिम शुरू की तो एक बार फिर लोग चौंके। इस मुहिम की अगुवाई कर रहे आईएमसी प्रवक्ता डॉ. नफीस खां ने कहा कि दरगाह के आसपास भी सफाई नहीं होती और जगह-जगह कूड़े ढेर पड़े हैं। दस दिन बाद आला हजरत का उर्स है जिसके लिए विदेशी मेहमान आने लगे हैं। फिर भी किसी को दरगाह का ख्याल नहीं है। मीडिया प्रभारी मुनीर इदरीसी ने कहा कि उर्स में आने वाले मेहमान गंदगी से परेशान न हों इसलिए यहां आईएमसी कार्यकर्ताओं ने खुद सफाई की शुरुआत की है। वैसे तो पूरे शहर में मुस्लिम इलाकों का यही हाल है। इस पर मुसलमानों में नाराजगी भी है। सफाई अभियान में जुनेद रजा खान, नदीम खान, अफजाल बेग, डा. रिजवान अंसारी, वसीम तहसीन, परवेज यार खान, मुहम्मद यूसुफ, नोमान रजा खान, फरमान रजा खान, रहबर अंसारी, आदिल, शाने सिद्दीकी, वासिफ यार खान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

मौलाना तौकीर बोले- अपने मोहल्लों में खुद सफाई करें मुसलमान
आईएमसी मुखिया मौलाना तौकीर रजा खां ने कहा कि सफाई मुसलमानों के ईमान का हिस्सा है। सरकार और प्रशासन मुसलमानों को नजरअंदाज कर रहा है लिहाजा मुसलमान अपने मोहल्लों में खुद सफाई करे। सफाई की मुहिम शुरू होने से पहले आईएमसी कार्यालय पर पदाधिकारियों की बैठक भी हुई। इसमें कहा गया कि भाजपा सरकार ने ‘सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास’ का नारा जरूर दिया है मगर हकीकत यह है कि मुस्लिम मोहल्लों में सफाई तक नहीं कराई जा रही है। दरगाह आला हजरत पर जल्द ही उर्स होना है। इसमें देश-विदेश के लाखों मेहमान आने वाले हैं, फिर भी इस इलाके के साथ भेदभाव किया जा रहा है। यहां हर गली में गंदगी फैली हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें