फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशहरा मेला में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का हुआ दहन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रोटरी दशहरा मेला के अंतिम दिन रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन हुआ। इससे पहले डांस, मेला क्वीन आदि प्रतियोगिताएं हुई। आखिरी दिन लोगों की भारी भीड़ रही। मेले में स्टाल होल्डरों को भी पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

दशहरा मेला रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों के दहन के साथ समाप्त हो गया। अंतिम दिन के मेले का उद्घाटन डीएम वीरेंद्र कुमार ने किया। पूजा अर्चना के बाद उन्होंने मेले का भ्रमण किया। उद्घाटन के बाद उन्होंने कहा कि मेले में व्यवसायिक स्टाल लगाए गए हैं जिससे निश्चित रूप से व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। दशहरा मेला लोगों को स्वस्थ मनोरंजन देने के साथ दिव्यांगों की भी सेवा कर रहा है। मेले में आतिशबाज शमशाद की आतिशबाजी ने सबका मन मोह लिया। डांस प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग वितिन अवस्थी-प्रथम, आराध्य पाठक-द्वितीय और आरोही सिंह को तीसरा पुरस्कार समीर खंडेलवाल और साक्षी गुप्ता को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। सीनियर वर्ग में प्रथम और वस्तालय-प्रथम, हिमांशु और प्रियंका-द्वितीय और भाग्याश्री और कंगना को तीसरा पुरस्कार दिया गया। डांस ग्रुप में टीम एवेसम-प्रथम, शैडो डांस ग्रुप-द्वितीय और डी-4 डांस स्टूडियो को तीसरा पुरस्कार दिया गया।
मेला क्वीन प्रतियोगिता में कस्तूरी-प्रथम, वंशिका-द्वितीय और कशिश को तीसरा पुरस्कार दिया गया। मेले में निजामी कव्वाल ने कव्वाली का बेहतरीन प्रोग्राम प्रस्तुत किया जिसका उद्घाटन डीआईजी राजेश कुमार ने किया। उनकी कव्वाली ने लोगों तालियां बटोरी। देर रात में भगवान राम रावण का युद्ध हुआ जिसके बाद भगवान राम ने रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया। इस मौके पर मेला रोटरी क्लब के चार्टर अध्यक्ष डॉ. आईएस तोमर, डायरेक्टर राजीव तनेजा, मीडिया प्रभारी संदीप मेहरा, शरत गुप्ता, संजय गर्ग, अनुपम अग्रवाल, डीसी खंडेलवाल, डॉ. टीसी अरोरा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें