फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमने बेहतरी के लिए वोट दिया, बदले में मिला नरक

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कालीबाड़ी और फाल्तून गंज पहुंचे ऊर्जा मंत्री के सामने तमाम लोगों ने अपना दर्द सुनाया। कहा, हमने बेहतरी के लिए भाजपा को वोट दिया, लेकिन इसके बदले में बदहाली ही मिली है। कैंट विधानसभा क्षेत्र से राजेश अग्रवाल विधायक चुने गए और मंत्री बने, फिर भी कोई काम नहीं हुआ। मंत्री करीब पौन घंटे तक संकरी गलियों में घूमे, लोगों ने बताया कि पहली बार उनसे मिलने कोई नेता आया है।
विज्ञापन

ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा जिला अस्पताल का दौरा करने के बाद वार्ड अध्यक्ष हरीशंकर राजपूत के क्षेत्र में पहुंचे। नगर निगम को इसकी पहले से ही जानकारी थी, इसलिए कुछ सफाई व्यवस्था कर चूना डलवा दिया गया था, लेकिन भरी सीवर और नालियों आदि की सफाई नहीं हो पाई थी। लोगों ने बताया कि उन्हें पीने का शुद्ध पानी तक नहीं मिलता, जो सप्लाई आ रही है उसमें बदबू आती है। बिजली बिल अनापशनाप आते हैं, कटौती और फाल्ट ज्यादा होते हैं। मंत्री ने आश्वासन दिया कि उनकी समस्याएं नगर निगम दूर करेगा। शिकायतें सुनकर नगर आयुक्त सैमअुल पाल एन. का चेहरा भी उतर गया। इस मौके मेयर उमेश गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें