बरेली। ऊर्जा मंत्री ने प्रेसवार्ता में प्रदेश में सरकार के ढाई साल के कामों का लेखाजोखा रखा। उन्होंने कहा कि कुछ शहरों में बिजली सप्लाई की समस्या जरूर है क्योंकि हमें 3000 मेगावाट बिजली ही मिल रही है लेकिन फिर भी पूरी बिजली सप्लाई देने की कोशिश होगी। लाइन लॉस के नाम पर कोई स्टेशन बंद नहीं होगा न बिजली चोरी होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि विरासत में मिली जर्जर व्यवस्था बदलने में समय लगेगा।
आजम पर कानून अपना काम करेगा
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामलों में कोई कितना भी बड़ा क्यों न हो, उसके खिलाफ कार्रवाई जरूर होगी। इसका ट्रेलर केंद्र्र में आप लोग देख चुके है। यूपी में भी काम शुरू हो गया है। आजम खां की गिरफ्तारी के सवाल पर कहा कि प्रदेश में कानून का राज है। किसी ने गुनाह किया है तो सजा तो मिलेगी। चिन्मयानंद की गिरफ्तारी पर कहा कि एसआईटी पूरे प्रकरण को देख रही है।
हिंदुस्तान और पाकिस्तान के शहजादे एक जैसे
श्रीकांत शर्मा ने राहुल गांधी का नाम लिए बगैर उन पर निशाना साधते हुए कहा कि हिंदुस्तान हो या पाकिस्तान शहजादे एक जैसे होते हैं। पड़ोसी देश में भी एक शहजादे बिलाल साहब हैं। बोले, जनता ने बुआ-बबुआ और कांग्रेस का कॉकटेल को नकार दिया है।