बरेली। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) ने सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल को सम्बोधित आठ सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
प्रसपा के प्रदेश प्रमुख महासचिव और पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश के थाना और तहसील में लूट मची है। बिजली के दामों में बढ़ोत्तरी कर जनता को लूटा जा रहा है। गाड़ियों के चालान का डर दिखा रहे हैं। उन्होंने जनता पर हो रहे उत्पीड़न को बंद करने और मोटर व्हीकल एक्ट में संशोधन करने की मांग की है। साथ ही, मांगोें पर सकारात्मक पहल न होने पर एक नवंबर से मोटर साइकिल धोती कुर्ता पहलनकर निकलने और कानून तोड़ने की चेतावनी दी है। कहा, किसान आवारा पशुओं से त्रस्त हैं, एक पार्टी ने चुनाव के टिकट बेच दिए, हिंदू और मुसलमान के बीच नफरत डाली जा रही है। इस दौरान जिलाध्यक्ष मलखान सिंह, डॉ. मोहम्मद खालिद, प्रदेश सचिव डॉ. राजबाबू यादव व अन्य ने अपने विचार रखे।