फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश यादव कार्यक्रम में बदलाव के बाद अब 13 सितंबर को फरीदपुर होकर रामपुर जाएंगे

Wed, 11 Sep 2019 04:33 AM IST
बरेली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के फरीदपुर होकर रामपुर जाने का कार्यक्रम मंगलवार को दोबारा जारी कर दिया गया है। अब वह 13 सितंबर को फरीदपुर होकर रामपुर जाएंगे और वापसी में 14 सितंबर को बरेली स्थित सर्किट हाउस में विश्राम करके 15 सितंबर को लखनऊ लौट जाएंगे।
विज्ञापन


सोमवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का कार्यक्रम स्थगित होने के बाद अब वह 13 सितंबर को आएंगे। सुबह साढ़े दस बजे से लखनऊ से रवाना होकर दोपहर साढ़े तीन बजे वह फरीदपुर में पूर्व विधायक डॉ. सियाराम सागर के निधन पर उनके घर जाकर शोक संवेदना प्रकट करेंगे। वहां से अपराह्न चार बजे रवाना होकर शाम पांच बजे रामपुर पहुंचेंगे।

वहां शाम 5.30 बजे रंगोली मंडप में कार्यकर्ता सम्मेलन करेंगे और फिर हमसफर रिसॉर्ट में रात्रि विश्राम करेंगे। 14 सितंबर को रामपुर में धर्मगुरुओं, नगर पालिका अध्यक्षों, पुलिस से पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर मो. अली जौहर विश्वविद्यालय और फिर आजम खां के आवास पर जाएंगे। दोपहर सवा तीन बजे रामपुर से रवाना होकर अपराह्न साढ़े चार बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे।
विज्ञापन


यहां रात्रि विश्राम के बाद 15 सितंबर को लखनऊ रवाना होंगे। पूर्व जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। उनके साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रामपुर जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें