फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकमान का फरमान.. भाजपाई न मनाएं जश्न

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने की घोषणा के साथ ही भाजपा नेताओं ने जश्न मनाने की तैयारियां शुरू कर दीं। भीड़ जुटाने के लिए कार्यकर्ताओं को संदेश भी भेज दिए गए, लेकिन इसी बीच पार्टी हाईकमान का फरमान आ गया कि इस मुद्दे पर भाजपा की ओर से कोई जश्न नहीं मनाया जाएगा। यह फरमान आते ही भाजपाई ढीले पड़ गए और जश्न की तैयारियां जहां की तहां रोक दी गईं। हालांकि अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से इसके बाद भी भारत सेवा ट्रस्ट पर ढोल बजाकर मिठाइयां बांटी गई।
विज्ञापन

अनुच्छेद 370 रद्द होने के बाद भाजपा की महानगर इकाई ने शाम चार बजे सिविल लाइंस पार्टी कार्यालय पर जश्न मनाने की घोषणा की गई। मीडिया प्रभारी मनोज यादव की ओर से मीडिया को भी इसकी सूचना जारी कर दी। कार्यकर्ता आयोजन की तैयारी में जुटे हुए थे कि दोपहर करीब दो बजे राष्ट्रीय नेतृत्व का संदेश आ गया कि इस मुद्दे पर भाजपा की ओर से कोई जश्न न मनाया जाए। इसके बाद कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया। सूत्रों के मुताबिक पार्टी ने यह निर्णय इसलिए लिया ताकि इस बहाने किसी को माहौल खराब करने का मौका न मिल जाए। महानगर अध्यक्ष डॉ. केएम अरोरा का कहना है कि जिनके हक में निर्णय हुआ है, वे जश्न मना रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्टी ने जश्न न मनाने के निर्देश दिए हैं।
हालांकि हाईकमान के आदेश के बाद भी जोश में डूबे कुछ कार्यकर्ताओं जश्न मनाया। अल्संख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष परवेज मियां ने भारत सेवा ट्रस्ट पर कार्यकर्ताओं के साथ ढोल बजाकर मिठाइयां बांटीं। इस दौरान अरशद पठान, गुल्लन खां, नाजिर हुसैन, निहाल खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें