फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजितेश के घर के आसपास खुफिया अमला सक्रिय

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। विधायक प्रकरण में निशाने पर आए अजितेश के घर के आसपास खुफिया अमले ने सक्रियता बढ़ा दी है। घर में परिवार के कुछ सदस्य आकर रहने लगे हैं। इनसे मिलने आने वालों के नाम-पते नोट किए जा रहे हैं। परिवार भी खास परिचितों के अलावा दूसरे लोगों से नहीं मिल रहा।
विज्ञापन

तीन जुलाई को अजितेश बिथरी विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी को लेकर भाग निकला था। नौ जुलाई को साक्षी और अजितेश का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें उसने अजितेश के साथ शादी करने की जानकारी देते हुए अपने विधायक पिता से जान का खतरा बताया था। दहशत में आए अजितेश के परिवार ने घर में ताला लगाकर शहर छोड़ दिया था। शुक्रवार दोपहर अजितेश के दादा-दादी, बहन और फुफेरी बहन घर लौट आए। घर पर सुरक्षाकर्मियों की संख्या बढ़ा दी गई है। इनकी संख्या अब पांच कर दी गई है। खुफिया अमले का स्टाफ भी घर के आसपास इलाके में मूवमेंट कर रहा है। रविवार को परिवार के बेहद खास लोग परिवार से मिलने पहुंचे। परिवार की सहमति के बाद इन्हेें घर में प्रवेश करने दिया गया। इससे पहले पुलिसकर्मियों ने इनके नाम पते व मोबाइल नंबर नोट किए। परिवार ने घर के बाहरी हिस्से में सीसीटीवी कैमरा भी लगा रखा है जिससे आनेजाने वालों की गतिविधियों का पता लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें