फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सीएचसी में 22394 बच्चों को पिलाई गई पोलियो खुराक

विज्ञापन
विज्ञापन
बिशारतगंज। कस्बे के सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में रविवार को लगे पोलियो बूथ का खंड विकास अधिकारी मझगवां अनुज कुमार सक्सेना व चेयरमैन मो. ताज लाल मियां कुरैशी ने उद्घाटन किया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉॅ. सुशील कुमार गुप्ता ने बताया कि ब्लॉक क्षेत्र में 151 पोलियो बूथ लगाए गए। 11 ट्रांजिट व एक मोबाइल बूथ सहित 163 बूथ लगे, जिनपर 22394 बच्चों को पोलियो खुराक पिलाई गई। संवाद
विज्ञापन


बच्चों ने पी पोलियो की खुराक

नवाबगंज। पोलियो दिवस पर नगर व देहात क्षेत्रों में बने 172 पोलियो बूथ पर दो बूंद पोलियो की खुराक पांच साल तक के बच्चों को पिलाई गई। इसका शुभारंभ विधायक डॉ. एमपी आर्य, तहसीलदार दुष्यंत प्रताप, चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. अमित गंगवार ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर किया। विधायक डाॅ. एमपी आर्य ने लोगों को कहा कि अपने पांच साल तक बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं। चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. अमित गंगवार ने बताया कि आठ से 16 दिसंबर तक अभियान के तहत घर-घर जाकर स्वास्थ्य विभाग के कर्मी अभियान में छूटे बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें