नवाबगंज। बाजार से सिंघाड़े बेचकर घर लौट रहे एक बाइक सवार को तेज रफ्तार से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आनन-फानन में राहगीर घायल को अस्पताल पहुंचाते, लेकिन उससे पहले ही घायल ने रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतक के पुत्र ने इस मामले में थाना नवाबगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना क्षेत्र के गांव टाह प्यारी निवासी 48 वर्षीय हरीश कुमार भूड़ा नगरिया की बाजार से सिंघाड़े बेचकर परिवार का पालन पोषण करते हैं। शुक्रवार की शाम छह बजे बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। वह जैसे ही नंदपुर गांव मोड़ पर पहुंचे, तब सामने से तेज रफ्तार से ला रहे ट्रैक्टर चालक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार घायल हो गया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में मृतक हरीश कुमार के पुत्र आकाश कश्यप ने घटना की रिपोर्ट थाना नवाबगंज में दर्ज कराई है। संवाद